एजुकेशन

Mumbai University एग्जाम एक बार फिर स्थगित, जारी की गई नई डेटशीट, यहां देखें नया शेड्यूल

Mumbai University Exams Postponed: मुंबई यूनिवर्सिटी परीक्षा एक बार फिर स्थगित करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें कि पहले परीक्षा नगर निगम चुनाव के कारण और अब जिला परिषद चुनाव के कारण की गई है। नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

Image

Mumbai University एग्जाम एक बार फिर स्थगित (Photo- Mumbai University Website)

Mumbai University Exams Postponed: मुंबई यूनिवर्सिटी परीक्षा के बार फिर स्थगित कर दी गई है। इस बार यह फैसला जिला परिषद चुनाव 2026 को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले नगर निगम चुनाव के चलते परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। मुंबई यूनिवर्सिटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अधिकारिक तौर पर जारी नए एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। संशोधित परीक्षा तिथियों के अनुसार, एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

दो बार स्थगित की गई परीक्षाएं

पहले नगर निगम चुनाव और अब जिला परिषद चुनाव के कारण मुंबई विश्वविद्यालय परीक्षा 2026 को स्थगित किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा आधिकारिक सूचना जारी करते हुए छात्रों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही नई डेटशीट भी जारी कर दी गई है। बता दें कि पहले परीक्षा का आयोजन 14, 15, 16 जनवरी 2026 को होना था। जिसे पोस्टपोर्न करते फरवरी के महीने में 4, 5, और 6 फरवरी 2026 में आयोजित करने का फैसला लिया गया। लेकिन फिर एक बार परीक्षा स्थगित करते हुए डेट बदली गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

मुंबई यूनिवर्सिटी एग्जाम डेटशीट

जिला परिषद चुनाव 2026 को देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी एग्जाम पोस्टपोन करते हुए नया एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार परीक्षाएं अब 17, 18 और 19 फरवरी 2026 को होगी।

परीक्षापिछली तिथिसंशोधित तिथि (नगर निगम चुनाव के कारण)जिला परिषद चुनाव के कारण तिथि में संशोधन किया गया है।
सभी पेपर14/01/202604/02/202617/02/2026
सभी पेपर15/01/202605/02/202618/02/2026
सभी पेपर16/01/202606/02/202620/02/2026

7 फरवरी को होने वाली परीक्षा को भी रि-शेड्यूल किया है जो अब 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा का समय पुराना ही रहेगा। बस परीक्षा की तिथियों में बदलाव हुआ है।

कब है मुंबई जिला परिषद चुनाव 2026

हाल ही में मुंबई जिला परिषद चुनाव 2026 की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी 2026 को होगा और मतगणना 7 फरवरी 2026 को होगी। मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा इसी दिन विंटर सेशन परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। अब परीक्षा 17, 18 और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article