एजुकेशन

Mumbai University Admissions 2023: जारी हुई पहले दौर के लिए मेरिट सूची, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 11:14 AM IST

Mumbai University Admissions 2023: मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2023 मेरिट सूची आज, 19 जून, 2023 को पहले दौर के लिए जारी की गई है। मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेज जैसे केसी कॉलेज, एचआर कॉलेज और अन्य ने आधिकारिक वेबसाइट - mu.ac.in पर अपनी एमयू मेरिट सूची जारी की है।

Image

मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2023 (image - pixabay)

तीसरी तीसरी Mumbai University Admissions 2023: मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2023 परीक्षा की मेरिट सूची का इंतजार खत्म हो गया है, एमयू ने आज, 19 जून, 2023 को पहले दौर के लिए जारी की गई है। मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेज जैसे केसी कॉलेज, एचआर कॉलेज और अन्य ने आधिकारिक वेबसाइट - mu.ac.in पर एमयू मेरिट सूची चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के पास अब अपना दस्तावेज सत्यापन पूरा करने के लिए कल यानी 20 जून, 2023 तक का समय है।

Mumbai University Admissions 2023 First Merit List पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें

  • छात्रों को मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - mu.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'UG admissions' नाम के लिंक पर क्लिक करें और फिर मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर विभिन्न कॉलेजों की कई सूचियां खुलेंगी।
  • आप उनकी जांच कर सकते हैं।

hrcollege.edu ! kccollege.edu.in

कब आएगा दूसरी मेरिट सूची

छात्रों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें पहली मेरिट सूची में सीट नहीं मिलती है, तो उन्हें दूसरी सूची में ट्रांसफर किया जा सकता है। दूसरी मेरिट सूची 28 जून, 2023 को जारी होने वाली है। पहले दौर के कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के पास संबंधित कॉलेजों में अपनी फीस जमा करने के लिए 27 जून, 2023 तक का समय है।

कब आएगा तीसरी मेरिट सूची

दूसरी मेरिट लिस्ट 28 जून को शाम 7 बजे जारी होने की उम्मीद है। दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन और शुल्क के भुगतान की तारीख 30 जून को 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक है और तीसरी मेरिट सूची 6 जुलाई को सुबह 11 बजे निकलेगी। दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और शुल्क का भुगतान 7 जुलाई से 10 जुलाई तक किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article