एजुकेशन

Mumbai School Closed: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दोपहर की शिफ्ट के स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mumbai School Closed: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दोपहर की शिफ्ट में चलने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Image

मुंबई में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद (Photo: Istock)

Mumbai School Closed: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दोपहर की शिफ्ट में चलने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। IMD के अनुसार, मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले कुछ घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं और कई इलाकों में जलभराव की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नगर निगम ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन गई है। कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी बातें

  • दोपहर की शिफ्ट में संचालित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
  • सुबह की शिफ्ट को लेकर संबंधित संस्थानों के निर्देशों का पालन करें।
  • मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • किसी भी नई सूचना के लिए BMC और अपने स्कूल या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस पर नजर रखें।

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की सक्रियता के कारण मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और नागरिक एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article