एजुकेशन

MSBTE Winter Result 2025, msbte.ac.in: जारी हुआ एमएसबीटीई विंटर सेमेस्टर का रिजल्ट, result.msbte.ac.in पर करें चेक

MSBTE Winter Result 2025 Declared On msbte.ac.in, result.msbte.ac.in: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन आज यानी 2 जनवरी को विंटर सेमेस्टर रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.msbte.ac.in या msbte.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

MSBTE Winter Result 2025 Declared

MSBTE Winter Result 2025 Declared On msbte.ac.in, result.msbte.ac.in: एमएसबीटीई विंटर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MSBTE Winter Result 2025) खबर है। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन आज यानी 2 जनवरी 2026 को विंटर सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (MSBTE Winter Semester Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट result.msbte.ac.in या msbte.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या सीट नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षाएं अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

ऑनलाइन परिणाम में विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति शामिल है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MSBTE Winter Semester Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले result.msbte.ac.in या msbte.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MSBTE Winter Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या सीट नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MSBTE Winter Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • सीट नंबर
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • कुल मार्क्स

MSBTE Winter Semester Result 2025: कई प्रकार के डिप्लोमा कोर्स

बता दें एमएसबीटीई इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और संबद्ध क्षेत्रों जैसे विषयों में कई प्रकार के डिप्लोमा कार्यक्रम प्रदान करता है। इनमें से कुछ सबसे अधिक डिमांड वाले कोर्स में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फैशन और वस्त्र प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी और फार्मेसी में डिप्लोमा शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article