MSBTE Winter Hall Ticket 2025 Download: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने MSBTE Winter Exam 2025 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट msbte.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी MSBTE Winter Hall Ticket 2025 Download कर सकते हैं।
MSBTE Winter Exam 2025 Date
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, MSBTE Winter Exam 2025 का आयोजन 11 नवंबर से 3 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2025 तक होंगी।
MSBTE Winter Exam 2025 Result
विंटर में होने वाली इन परीक्षाओं के परिणाम जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते तक घोषित किए जाएंगे।
MSBTE Winter Hall Ticket 2025 How to Download
एडमिशन टिकट एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट: msbte.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, एग्जामिनेशन टैब पर जाएं और मौजूद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एनरोलमेंट नंबर और सीट नंबर डालें।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: MSBTE Winter Hall Ticket 2025 Online स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 6: इसे डाउनलोड कर लें।
MSBTE Winter Hall Ticket 2025 पर क्या होगी जानकारी?
एडमिट कार्ड पर यह जानकारी दी जाएगी:
- कैंडिडेट का नाम
- लिंग
- पिता का नाम
- एग्जामिनेशन का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- कैंडिडेट का फोटो और सिग्नेचर
- रोल नंबर
- एग्जामिनेशन सेंटर
- एग्जामिनेशन की तारीख और समय
MSBTE विंटर एग्जाम महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) के तहत डिप्लोमा कोर्स में एनरोल कैंडिडेट के ज्ञान और स्किल की पूरी जांच के बाद उन्हें सर्टिफाई करने के लिए होता है।
