एजुकेशन

MSBSHSE Maharashtra Board 10th 12th Result 2025 Date: नोट करें! कब जारी हो सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं (SSC) 12वीं (HSC) का रिजल्ट

MSBSHSE Maharashtra Board 10th (SSC) 12th (HSC) Result 2025 Date, Kab Aayega: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही एसएससी और एचएससी का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, msbshse.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

MSBSHSE Maharashtra Board 10th 12th Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MSBSHSE Maharashtra Board 10th (SSC) 12th (HSC) Result 2025 Date, Kab Aayega: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (Maharashtra Board 10th Result) वाला है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं (SSC) 12वीं (HSC) के रिजल्ट की घोषणा कर (Maharashtra Board 12th Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 मई को नतीजे का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। पिछले वर्ष के ट्रैंड पर नजर डालें तो रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in,mahresult.nic.in, msbshse.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज करना होगा।

Maharashtra Board 10th 12th Result 2025: कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्ष 21 फरवरी से 17 मार्च तक हुई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च तक हुई थी। बीते वर्ष यानी 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च को जारी कर दिया गया था। जबकि 12वीं का रिजल्ट 21 मई को आ गया था। वहीं अब जल्द ही छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होना वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board Result 2025: इस लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • mahahsscboard.in
  • mahahsscboard.in
  • mahresult.nic.in
  • msbshse.co.in

Maharashtra Board SSC, HSC Result 2025

  1. msbshse.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Maharashtra Board SSC HSC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Maharashtra Board HSC Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 पर्सेंट मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article