Madhya Pradesh State Open School Education Board (MPSOS) Ruk Jana Nahi Result 2023 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है, रिपोर्टो से पता चला है कि रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली गई है, इन्हें अब किसी भी दिन जारी किया जा सकता है, इसके लिए पहले से अधिसूचना नहीं आएगी।
mpsos.nic.in से देखें रिजल्ट
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (एमपीएसओएस) द्वारा इसी हफ्ते कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 'रुक जाना नहीं परिणाम 2023' घोषित किए जाने की संभावना है। छात्रों को MPSOS official website पर जाकर अपना अपना स्कोर देखना होगा। MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in है।Ruk Jana Nahi Result 2023 देखने के लिए उम्मीदवारों को उस परीक्षा का चयन करना होगा, जिसके लिए वे उपस्थित हुए थे, इसके बाद क्रेडिंशियल के रूप में रोल नंबर डालना होगा। जून सत्र की 10वीं की Ruk Jana Nahi 2023 परीक्षा का आयोजन 5 से 24 जून, 2023 तक किया गया था। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 से 30 जून, 2023 तक आयोजित की गईं थीं।
साल में दो बार होती है 'रुक जाना नहीं' परीक्षा
ये परीक्षाएं MPSOS द्वारा हर साल दो सत्रों में आयोजित की जाती हैं। पहले सत्र की परीक्षा जून में और दूसरे सत्र की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। 2016 से लगातार इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य में 'रुक जाना नहीं परीक्षा' 10वीं और 12वीं कक्षा के उन छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर देता जो अपनी वार्षिक नियमित परीक्षाओं में असफल हो जाते हैं।
यह पहल मुक्त विद्यालयी शिक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है। यह छात्रों को अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करने और अकादमिक रूप से प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दौरान कई मौके मिलते हैं परीक्षा उत्तीर्ण करने के, बता दें, 'रुक जाना नहीं' परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक असफलताओं से उबरने और उनकी शैक्षिक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।
