एजुकेशन

MPPSC Prelims Answer Key 2025: एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

MPPSC Prelims Answer Key 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से एमपीपीएससी पीसीएस आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

MPPSC Prelims Answer Key 2025

MPPSC Prelims Answer Key 2025: एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) की आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से आंसर-की (MPPSC Prelims Answer Key 2025) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपीपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2025 पीडीएफ (MPPSC Answer Key 2025 Pdf) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MPPSC Prelims Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल भी जल्द जारी कर दी जाएगी। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download MPPSC Prelims Answer Key 2025

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 158 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल के लिए 38 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद, ओबीसी के लिए 35 पद, एससी के लिए 48 पद और एसटी के लिए 11 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article