एजुकेशन

MPPSC PCS Notification 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना

MPPSC State Services Exam Notification 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जानें कौन व कब तक कर सकेगा आवेदन? कितने पदों पर की जाएगी नियुक्ति?

Image

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग PCS Notification 2023 (image - canva)

Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC State Services Exam Notification mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। राज्य स्तर पर होने वाली एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए हजारों में उम्मीदवार इंतजार करते हैं। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार एमपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानें कब से तक तक करना होगा आवेदन? कितने पदों पर की जाएगी नियुक्ति?

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। एमपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर, 2023 तक खुली है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण करना अनिवार्य है, इसके बाद ही फॉर्म भर सकते हैं। MPPSC State Services Exam 2023 के माध्यम से कुल 227 रिक्तियों को भरा जाएगा।

कैसे होगा एमपी राज्य सेवा परीक्षा के लिए चयन

एमपीपीएससी पीसीएस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। एमपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2023 पीडीएफ एमपीपीएससी पीसीएस के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

एमपी राज्य सेवा परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सामान्य अध्ययन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली सामान्य अध्ययन के लिए दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एमपी राज्य सेवा परीक्षा के लिए कब मिलेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 8 दिसंबर, 2023 से उपलब्ध होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता परीक्षा दोनों 200 अंकों की होंगी। मुख्य परीक्षा में हिंदी, हिंदी निबंध और सामान्य अध्ययन शामिल होंगे। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article