एजुकेशन

MPPSC PCS Exam 2025: नए साल का तोहफा! एमपी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी, जानें SDM और DSP के कितने पदों पर भर्तियां

MPPSC PCS Exam 2025 Notification Released: मध्य प्रदेश में स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नए साल के पहले ही दिन राहत की खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से इस साल होने वाली एमपी पीसीएस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ SDM, DSP समेत हर पदों के लिए सीटों की डिटेल्स भी जारी की गई है।

Image

एमपी पीसीएस 2025

Photo : Times Now Digital

MPPSC PCS Exam 2025 Notification Released: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से इस साल होने वाली एमपी पीसीएस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नए साल के पहले ही दिन स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को गिफ्ट मिल गया है। एमपी पीसीएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख से लेकर एग्जाम और रिजल्ट जारी होने तक की डिटेल्स जारी की गई है।

एमपी पीसीएस 2025 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।

MP PCS Exam 2025: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MPPSC MP State Civil Exam 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MPPSC PCS Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

MPPSC PCS Exam Date: कब होगी परीक्षा?

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स एग्जाम के लिए ज्यादा समय नहीं मिलने वाला है। इस साल एमपी पीसीएस की प्रीलिम्स परीक्षा 16 फरवरी 2025 को होगी।

MPPSC PCS Post Details: इन पदों पर होगी भर्तियां

एमपीपीसीएस परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 158 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 18 तरह की सेवाओं में भर्तियां होने वाली हैं। मुख्य रूप से उप जिलाध्यक्ष यानी SDM के कुल 10 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा डीएसपी के 22 पदों पर, बाल विकास परियाजना अधिकारी के 65 पदों पर, विकासखंड अधिकारी के 3 पदों पर, नायब तहसीलदार के 3 पदों पर और अधीनस्थ लेखा सेवा में 14 पदों पर भर्तियां होंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article