एजुकेशन

MP Lineman Vacancy 2025 : 10वीं पास युवाओं के पास बड़ा मौका, बिजली विभाग में 2700 पदों पर वेकेंसी

MP Lineman Bharti 2025: मध्य प्रदेश में लाइनमैन के 2700 पदों पर वेकेंसी निकली है। ये भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए काफी सुनहरा मौका है।

Image

MP Lineman vacancy 2025 Image:canva

mppkvvcl mp lineman vacancy 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कुल 4009 दों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें 10वीं पास के लिए लाइन अटेंडेंट/लाइनमैन की भर्ती भी निकली है, जो कि 2700 पदों के लिए है। ऐसे में ये भर्ती उन युवाओं के लिए काफी शानदार मौका मानी जा रही है, जो कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद अच्छी नौकरी की तलाश में हैं।

MP Lineman Vacancy 2025 एमपी में निकली लाइनमैन की वेकेंसी

लाइन मैन की वेकेंसी की बात करें तो इसमें अटेंडेट के पद के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही इसमें न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र सीमा 40 साल रखी गई है। मध्य प्रदेश के स्थानीय उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। इसके अलावा महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यू और दिव्यांग वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच सालों की छूट दी जाएगी।

एमपीपीकेवीवीसीएल में लाइन अटेंडेंट के पद पर जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें शुरुआती वेतन 19,500 रुपये मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान का किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। अब बात करें इस भर्ती के लिए आवेदन की तो आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है। सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 1200 रुपये, जबकि एससी/एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन ? How to apply for mp lineman vacancy :

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को mpwz.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।

अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।

शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article