एजुकेशन

MPPEB Admit Card 2022: मध्य प्रदेश ग्रुप 5 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, वेबसाइट peb.mp.gov.in लिंक करें चेक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 02:30 PM IST

MPPEB Group 5 Admit Card 2022: मध्य प्रदेश में एमपीपीईबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक है। इसकी मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है। यहां पर ज्यादा विवरण को चेक कर सकते हैं।

Image

MPPEB प्रवेश पत्र 2022

Photo : iStock

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने ग्रुप 5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग ग्रुप) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीपीईबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक है।

परीक्षा 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। MPPEB ने समय सारिणी यानी टाइम टेबल भी प्रकाशित किया है जो दिखाता है कि परीक्षा सभी परीक्षा के दिनों में एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक- MPPEB group 5 admit card download Direct link

आधिकारिक बयान के अनुसार, 'उम्मीदवार को रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार को नियम पुस्तिका के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-पहचान लाना चाहिए। यूआईडीएआई की ओर से सत्यापित यानी वेरिफाई किए जाने पर ही ई-आधार कार्ड मान्य किया जाएगा।'

एमपीपीईबी की ओर से कहा गया, 'परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के कैलकुलेटर, पेजर्स, बीपर्स, मोबाइल, सेल, फोन या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी डिवाइस को ले जाने की सख्ती से मनाही की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article