एजुकेशन

MP Board MPBSE 12th Result 2025 Declared: जारी हुआ मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इतने फीसदी छात्रों को मिली सफलता

MP Board 12th MPBSE Result 2025 Declared Online (एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी डाउनलोड करें मार्क्स ) mponline.gov.in, mpresults.nic.in, www.mpinfo.org Download Mars Online Direct Link: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान किया। परीक्षा में शामिल छात्र, बोर्ड की ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट करके अपना 10th, 12th स्कोर कार्ड देख सकते है और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है।

Image

MP Board 12th MPBSE Result 2025 Declared

MP Board 12th MPBSE Result 2025 Declared, mponline.gov.in, mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पास छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था। पहले नतीजे जारी करने का समय शाम पांच बजे रखा गया था, बाद में इसे सुबह 10 बजे कर दिया गया था। बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा में शामिल छात्र, बोर्ड की ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट करके अपना 10th, 12th स्कोर कार्ड देख सकते है और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है।

बता दें कि 76.2 प्रतिशत छात्र छात्रओं को सफलता मिली है जबकि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। यह परीक्षा परिणाम बीते 10 वर्ष का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है। इंटरमीडिएट की 159 परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट में 90 छात्रओं ने बाजी मारी। सतना की बेटी 500 में से 492 नंबर लाकर 12वीं में टॉपर बनी। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर परिणाम देख सकते हैं।

MP Board 12th Result 2025 कैसे चेक करें?

  • mpresults.nic.in या mpbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "MP Board 12वीं रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

MP Board Result 2025: पिछले 5 वर्षों की पास प्रतिशत

2025:

2024: 58.10%

2023: 55.28%

2022: 72.72%

2021: 100% (कोरोना महामारी के कारण सभी को प्रमोट किया गया)

2020: 68.81%

MP Board Result 2025 via SMS: मोबाइल पर कैसे देखें मार्कशीट

वहीं, SMS से रिजल्ट पाने के लिए:

कक्षा 12वीं के लिए: MPBSE12 <रोल नंबर>

टाइप करें और 56263 पर भेजें। कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

MP Board Result 2025 via App: मोबाइल पर कैसे देखें मार्कशीट

MP Board 12वीं के रिजल्ट 2025 को छात्र मोबाइल ऐप और SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और फिर उसमें रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज कर रिजल्ट देखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article