एजुकेशन

MP School Reopen: मध्य प्रदेश में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने फिर बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 05:09 PM IST

MP School Reopen: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने की तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में आप यहां कक्षा के अनुसार जान सकते हैं कि, कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं कब से संचालित की जाएंगी।

Image

MP School Reopen: अब इस दिन से खुलेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल

MP School Reopen: देशभर में लू के थपेड़ों ने देश का हाल बेहाल कर दिया है। मध्य प्रदेश भोपाल समेत देश के कई राज्यों में गर्मी अपना कहर (MP School Reopen) बरपा रही है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय (School Reopen In MP) लिया है। बता दें पहले छोटे बच्चों के स्कूल 21 जून से खुलने वाले थे, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने झुलसती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए एक बार फिर डेट आगे बढ़ा दी है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि, भीषण गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें मध्य प्रदेश के स्कूल पहले 12 जून से खुलने वाले थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 19 जून से खोलने का निर्देश दिया था। वहीं अब बीते दिन एक बार फिर स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ऐस में अब विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि, आखिर अब उनके स्कूल कब से खुलेंगे।

MP School Reopen 2023: कब खुलेंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक मध्य प्रदेश के स्कूल अब अगले माह यानी 1 जुलाई से पुन: संचालित किए जाएंगे। हालांकि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं कल यानी 20 जून से शुरू की जाएंगी।

MP School Reopen: प्राइमरी स्कूल कब खुलेंगे

स्कूल शिक्षा विभाग की मानें तो चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं अब अगले महीने यानी 1 जुलाई से शुरू की जाएंगी यानी कक्षा 1 से 5वीं के विद्यार्थियों को 1 जुलाई से स्कूल जाना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article