एजुकेशन

MP Scholarship Scheme: विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिए 2 सितंबर तक आवेदन, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ

MP Scholarship Scheme for foreign study: अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 2 सितंबर 2025 कर दी गई है।

Image

MP Scholarship Scheme for foreign study (Photo: AI)

MP Scholarship Scheme for foreign study: अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 2 सितंबर 2025 कर दी गई है।

योजना में स्नातकोत्तर और शोध उपाधि (पीएच.डी.) के लिए इंजीनियरिंग, प्योर साइंस, एप्लाइड साइंस, एग्रीकल्चर साइंस, मेडिकल, मैनेजमेंट, इंटरनेशनल कॉमर्स, एकाउंटिंग फाइनांस, फॉरेस्ट्री, नेचुरल साइंस, विधि और मानविकी जैसे विषयों में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पीएच.डी. के लिए आवेदक को स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

साथ ही दो वर्ष का अध्यापन, शोध, व्यावसायिक अनुभव अथवा एम.फिल. उपाधि आवश्यक है। स्नातकोत्तर के लिए स्नातक में प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अधिकतम 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप और नियम scdevelopmentmp.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article