एजुकेशन

MP Police SI Recruitment 2026: एमपी पुलिस में SI के 504 पदों पर आवेदन का मौका, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

MP Police SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 504 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

एमपी पुलिस में SI के 504 पदों पर आवेदन का मौका

MP Police SI Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 504 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सितंबर से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) में 81 सूबेदार और 69 सब-इंस्पेक्टर के पद, और डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स (DEF) में 312 सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। टेक्निकल वैकेंसी में सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) के लिए 10 पद, सब-इंस्पेक्टर (फोटो) के लिए नौ पद, सब-इंस्पेक्टर (क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स) के लिए चार पद और सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) के लिए 22 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 504 पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार 9 सितंबर से MPESB की भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 28 सितंबर तक उसमें सुधार किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, आयु सीमा, पद और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।

किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?

सबेदार, सब-इंस्पेक्टर SAF और सब-इंस्पेक्टर DEF पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सब-इंस्पेक्टर (Arms) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं Photo, Questioned Documents और Finger Print जैसे तकनीकी पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ Physics, Chemistry और Mathematics विषयों की आवश्यकता है।

दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के बाहर रहने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए केवल अनारक्षित (UR) ओपन कैटेगरी में आवेदन का विकल्प होगा। आरक्षण और आयु में छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थायी मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को आयु में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और इंटरव्यू शामिल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article