एजुकेशन

UP Home Guard PET Admit Card 2026: 8 सितंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

DV/PST में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 8 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने PET के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Image

यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026

UP Home Guard PET Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। Scrutiny of documents and physical standard test (DV/PST) में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) 8 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने PET के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को DV/PST के बाद PET के लिए योग्य पाया गया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और स्थान की जानकारी अपने एडमिट कार्ड में देखनी होगी। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

UP Home Guard PET Admit Card How to Download

PET का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमगार्ड PET एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुलने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट रख लें।

PET Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सीधे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर जांचें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, PET की तारीख, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से देख लें। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना भी जरूरी है। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना या बदलाव के लिए उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article