एजुकेशन

MP Police Constable Result 2023: कब आएगा एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2023 की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

MP Police Constable Result 2023

Photo : iStock

MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESBMP) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट (MP Police Constable Result 2023) अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Police Constable Result 2023 Date: दिसंबर में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

MP Police Constable Cut Off 2023: कितना होगा कट ऑफ

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में जनरल वर्ग की कट ऑफ 68 से 72 के बीच रहने की संभावना है। वहीं, ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ 62 से 65, ओबीसी की 60 से 65, एससी की 57 से 62 और एसटी की 52 से 55 के बीच हो सकती है। बता दें कि यह केवल संभावित कट ऑफ है।

How to Download MP Police Constable Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। एमपी पुलिस रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article