एजुकेशन

MP Board Supplementary Exam 2024: जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट, जानें कब होगी परीक्षा

MP Board Supplementary Exam 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Board Supplementary Exam 2024

MP Board Supplementary Exam 2024: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। ऐसे में जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम (MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2024) की डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Supplementary Exam 2024: कब होगी 10वीं 12वीं परीक्षा

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 8 जून 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी। वहीं, 10वीं परीक्षा का आयोजन 10 जून से 20 जून तक एक शिफ्ट में किया जाएगा।

MP Board 10th Supplementary Exam 2024 Date Sheet
DateDaySubject
10 जून 2024सोमवारहिंदी
11 जून 2024मंगलवारगणित
12 जून 2024बुधवारउर्दू
13 जून 2024गुरूवारसामाजिक विज्ञान
14 जून 2024शुक्रवारविज्ञान
15 जून 2024शनिवारअंग्रेजी
18 जून 2024मंगलवारसंस्कृत
19 जून 2024बुधवारमराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, संगीत
20 जून 2024गुरूवारएनएसक्यूएफ
MP Board Supplementary Date Sheet 2024 Direct Link

How to download MP Board Supplementary Date Sheet 2024

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • फिर एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 डेटशीट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2024: अप्रैल में जारी हुआ रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल को शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया था। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 58.10 फीसदी और 12वीं का 64.49 फीसदी दर्ज किया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article