एजुकेशन

MP Board 5th 8th Result 2025: कब जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे करें चेक

MP Board 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Image

MP Board Result 2025

MP Board 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 5th 8th Result 2025: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, इस साल भी अप्रैल में नतीजे जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download MP Board 5th 8th Result 2025

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • फिर 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस दिन आएगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

MP Board Class 5th 8th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article