एजुकेशन

MP Board 5th, 8th Date Sheet 2026: जारी हो गई एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं की डेट शीट, देखें कब से शुरू होगी परीक्षा

Mp Board 2026: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं की डेट शीट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं, इस बार जो लोग राज्य की 5वीं 8वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे खबर में दिए टेबल से MP Board Class 5th 8th Date Sheet 2026 चेक कर सकते हैं।

MP Board 5th 8th Date Sheet 2026

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं डेट शीट 2026

बुधवार गणितMp Board 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 2026 के लिए क्लास 5 और क्लास 8 की बोर्ड परीक्ष का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार जो लोग राज्य की 5वीं 8वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे खबर में दिए टेबल से MP Board Class 5th 8th Date Sheet 2026 चेक कर सकते हैं। MP Board 5th, 8th Date Sheet 2026 के अनुसार, ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी।

छात्र ध्यान दें कि सभी परीक्षा (दोनों क्लास की) एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

MP Board Class 5th Date Sheet 2026

मध्य प्रदेश 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी, 2026 से शुरू होंगे, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और मराठी जैसे लैंग्वेज सब्जेक्ट शामिल हैं। मैथ और संस्कृत की परीक्षा 21 फरवरी को होगी, और आखिरी पेपर सोशल साइंस, 26 फरवरी 2026 को होगा। देखें पूरा शेड्यूल

तारीख दिन विषय
20 फरवरी, 2026 शुक्रवार हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेजी (SCERT, NCERT), उर्दू, मराठी
21 फरवरी, 2026 शनिवार गणित, संस्कृत (SCERT, NCERT)
23 फरवरी, 2026 सोमवार हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेजी (SCERT, NCERT)
25 फरवरी, 2026 बुधवार पर्यावरण अध्ययन
26 फरवरी, 2026 गुरुवार सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/ क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/ उर्दू/ पंजाबी, संस्कृत (SCERT, NCERT)

MP Board Class 8th Date Sheet 2026

जैसा कि ऊपर बताया गया है, क्लास 8 की परीक्षाएं भी 5वीं की तरह 20 फरवरी को शुरू होंगी। कक्षा 8 की परीक्षा फर्स्ट लैंग्वेज के पेपर के साथ शुरू होगी। मैथ 25 फरवरी को होनी है, उसके बाद 26 फरवरी को सोशल साइंस की परीक्षा होगी। MP 8वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी, 2026 को साइंस के पेपर के साथ खत्म होंगी। देखें पूरा शेड्यूल

तारीख दिन विषय
20 फरवरी, 2026 शुक्रवार पहली भाषा – (संस्कृत/ क्षेत्रीय भाषा), हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेजी (SCERT, NCERT), मराठी (SCERT, NCERT)
21 फरवरी, 2026 शनिवार दूसरी भाषा – (संस्कृत/ क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत (SCERT, NCERT), हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेजी (SCERT, NCERT)
23 फरवरी, 2026 सोमवार तीसरी भाषा – (अंग्रेजी / क्षेत्रीय भाषा), अंग्रेजी (SCERT, NCERT), हिंदी / मराठी (SCERT, NCERT)
25 फरवरी, 2026 बुधवार गणित
26 फरवरी, 2026 गुरुवार सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/ क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत (SCERT, NCERT), हिंदी / मराठी (SCERT, NCERT)
28 फरवरी, 2026 शनिवार विज्ञान (SCERT, NCERT)

MP Board 10th 12th Date Sheet 2026

एक नजर 10वीं 12वीं परीक्षा पर...थ्योरी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होंगी। संबंधित स्कूल 10 फरवरी और 10 मार्च, 2026 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

क्लास 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी और 2 मार्च को खत्म होंगी और क्लास 12 की परीक्षाएं 7 फरवरी और 3 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article