एजुकेशन

Mp Board Result 2025: खत्म होगा वन टाइम बोर्ड एग्‍जाम का झंझट, अब दो बार आयोजित होगी परीक्षा

MP Board Class 10th 12th Exams Twice from Next Year: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है। ये आखिरी बार था जब एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक बार में किया गया, अब अगले सत्र से साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा

Image

खत्म होगा वन टाइम बोर्ड एग्‍जाम का झंझट, अब दो बार आयोजित होगी परीक्षा

MP Board Class 10th 12th Exams Twice from Next Year: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने आज कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे Mp Board 10th 12th Result 2025 Website mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर Mp Board 10th 12th Result 2025 Check कर सकते हैं। परिणाम की घोषणा राज्य के सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा जारी किया गया।

Mp Board 10th 12th Result 2025 Declare करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने जानकारी दी कि ये आखिरी बार था जब एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक बार में किया गया, अब नए सत्र से एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा।

Mp Board 10th 12th Result 2025 Topper

  • चित्रकूट की प्रियल द्विवेदी ने इस साल 500 में से 492 अंक हासिल करके एमपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप किया है।
  • सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने इस साल 500 में से 500 अंक हासिल करके एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में इतिहास रचा।

Mp Board Result 2025 Pass Percentage

Mp Board 10th Result 2025 Passing Percentage 76.22% था।
Mp Board 12th Result 2025 Passing Percentage 74.48% था।

सरकारी स्कूलों की छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

आज जारी नतीजों के मुताबिक मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में 212 छात्रों में से 144 लड़कियां मेरिट में पास हुईं, जबकि 12वीं में 159 छात्रों में से 90 ने टॉप मार्क्स हासिल किए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article