एजुकेशन

MP Board Admit Card 2025: जारी होने जा रहा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड, एग्जाम से पहले नोट कर लें ये गाइडलाइंस

MP Board Admit Card 2025: एमपी बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।

Image

MP Board Admit Card 2025

MP Board Admit Card 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (MP Board 10th 12th Admit Card 2025) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 10th 12th Exam 2025: कब होगी एमपी बोर्ड परीक्षा

एमपी बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MP Board Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

How to download MP Board Admit Card 2025

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

MP Board Exam Guidelines 2025: इन बातों का रखें ध्यान

एमपी बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले तक केंद्रों में प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद स्टूडेंट्स को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article