एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List: एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम हुआ घोषित, चेक करें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर्स के नाम की लिस्ट

MP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List Science, Commerce and Arts Out on mponline.gov.in, mpresults.nic.in Download Marks Online: मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल स्थित सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 12वीं के साथ साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया। जानें कौन बना एमपी बोर्ड 12वीं का टॉपर-

Image

MP Board 10th 12th Result 2025 Topper List

MP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List Out: मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल स्थित सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 12वीं के साथ साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में शामिल छात्र, बोर्ड की ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट करके अपना 10th, 12th स्कोर कार्ड देख सकते है और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है। बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट के साथ साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जानें कौन बना एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का टॉपर-

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कक्षा 10 में इस बार नरसिंहपुर की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है जिन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल किए। वहीं इंटर में 159 परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट में 90 छात्रओं ने बाजी मारी। सतना की बेटी प्रियल द्विवेदी 500 में से 492 नंबर लाकर 12वीं में टॉपर बनी।

MP बोर्ड 10वीं 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?

  1. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की सभी स्ट्रीम में पास होने वाले विद्यार्थियों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाती हैं।
  2. ऐसे में जिस स्कूल से आपने 12वीं की पढ़ाई की है, वहां के अध्यापक से संपर्क बनाए रखें।
  3. एमपी बोर्ड द्वारा मार्कशीट स्कूल को प्राप्त होते ही अध्यापक छात्रों को इसकी जानकारी देंगे।
  4. आप अपने स्कूल में जाकर, रोल नंबर के माध्यम से अपनी हॉर्ड कॉपी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
  5. स्कूल से मार्कशीट के अलावा आपको ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट्स भी मिलेंगे।

साल 2024 में किसने किया था टॉप

बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया था, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ टॉप किया है। कॉमर्स में मुस्कान दांगी आत्मजा ने 493 अंकों के साथ टॉप किया था। साइंस और मैथ में आंशिका मिश्रा ने 493 अंकों के साथ टॉप किया था।

MPBSE MP Board Result 2024: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। यह परिणाम वर्ष 2023 की तुलना में बेहतर रहा, जब 12वीं में 55.10% स्टूडेंट्स पास हुए थे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। इन्हें 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article