MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन को जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 (MP Board Result) घोषित करने की उम्मीद है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के आधार पर एमपीबीएसई (MPBSE Results 2023) कक्षा 10, 12 के परिणाम मई 2023 के पहले हफ्ते तक घोषित होने की संभावना है। एक बार परिणाम आने के बाद इसे वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपडेट किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट के रिलीज की तारीख 5 मई, 2023 है। हालांकि तारीख के संबंध में बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की घोषणा देखें। उम्मीद की जा रही है कि परिणाम संभवतः अप्रैल 2023 के अंतिम हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। छात्र परिणाम mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
करीब 8 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में हुए थे शामिल
एमपीबीएसई ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। करीब 8 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 12 के परिणाम तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए पहले घोषित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट आउट हो जाने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए वेबसाइट:-
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें:-
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर 'एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023' और 'एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023' पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एमपी बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जांच कर सकते हैं और एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
