Moradabad School Closed, School Closed UP, Moradabad, Rampur: कांवड़ यात्रा के चलते शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मुरादाबाद के स्कूलों में अवकाश घोषित किया (Moradabad School Closed) गया है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर (School Closed UP) दिया है। जारी आदेश के मुताबिक मुरादाबाद महानगर के समस्त एवं रामपुर रोड, दिल्ली रोड एवं कॉठ रोड के 05 किलोमीटर की परिधि के जनपद के समस्त माध्यमिक शिक्षा/बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार), दिनांक 23 जुलाई 2025 (बुद्धवार शिवरात्रि), दिनांक 26 जुलाई 2025 (शनिवार), दिनांक 28 जुलाई 2025 (सोमवार), दिनांक 2 अगस्त 2025 (शनिवार) और दिनांक 4 अगस्त 2025 को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
Moradabad School Closed
सावन के इस पवित्र माह में शिव भक्त भारी संख्या में हरिद्वार से गंगा जल लेकर मुरादाबाद के रास्ते मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली आते हैं। इस दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और भारी भीड़ की स्थिति बन जाती है। यही कारण है कि प्राशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Moradabad School Closed
School Closed In Moradabad: इन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल
बता दें मुरादाबाद के कई इलाकों में 21 जुलाई, 23, 26, 28, 2 अगस्त और 4 अगस्त को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसमें नर्सरी से 12वीं तर के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।
