एजुकेशन

IAS- IPS की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दे रही भारत सरकार, जानें कौन और कैसे उठा सकते हैं लाभ

Modi government is offering free online coaching for IAS and IPS exams: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) फाउंडेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत प्रति वर्ष 5,000 उम्मीदवारों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

Image

IAS- IPS की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Modi government is offering free online coaching for IAS and IPS exams: हर साल देश के लाखों छात्रों सरकारी नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं। इनमें से कुछ कोचिंग का सहारा लेते हैं और कुछ संसाधनों एवं धन के अभाव में सेल्फ स्टडी से ही तैयारी करते हैं। ऐसे वंचित छात्रों के लिए मोदी सरकार फ्री कोचिंग योजना संचालित कर रही है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय देश भर में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और समाज के अन्य वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर तक समावेशी पहुंच बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) फाउंडेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत प्रति वर्ष 5,000 उम्मीदवारों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

योजना के लाभ

ये उम्मीदवार ओडिशा सहित पूरे भारत से अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी होंगे। इस पहल का उद्देश्य सिविल सेवा परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा और बैंकिंग परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सहायता देना है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के संबंध में किसी भी संगठन के साथ ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

निशुल्क यूपीएससी कोचिंग

निशुल्क यूपीएससी कोचिंग

ऐसे आसान होगी प्रतियोगी परीक्षा की राह

इस पहल के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को संरचित ऑनलाइन कोर्स तक मुफ्त पहुंच प्रदान की जाती है। इसमें लाइव और रिकॉर्डेड कक्षाएं, टेस्ट सीरीज़, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र, अध्ययन सामग्री, मेंटरशिप, संदेह-समाधान सहायता और परामर्श शामिल हैं। लाभार्थियों का चयन योग्यता के आधार पर होता है और यह समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग (Image: Canva)

प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग (Image: Canva)

क्यों जरूरी है योजना

इस पहल का उद्देश्य योग्य लाभार्थियों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करना है ताकि वे रोजगार पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें और गुणवत्तापूर्ण तैयारी संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ सके, जिससे सामाजिक समावेश और समान अवसर को बढ़ावा मिले। यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article