एजुकेशन

MHT CET PCM Result 2025 Declared: जारी हुआ महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

MHT CET PCM Result 2025 Declared: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने सीईटी पीसीबी का रिजल्ट जारी कर (MHT CET PCM Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होन वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MHT CET PCM Result 2025 Declared: यहां चेक करें एमएचटी सीईटी पीसीएम का रिजल्ट

MHT CET PCM Result 2025 Declared: एमएचटी सीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MHT CET PCM Result) खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने सीईटी पीसीबी का रिजल्ट जारी कर (Maharashtra CET PCM Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MHT CET PCM Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से पीसीबी ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। जबकि पीसीएम ग्रुप की परीक्षा 19 अप्रैल से 5 मई 2025 तक निर्धारित थी। पीसीबी ग्रुप की परीक्षा के लिए कुल 301072 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि पीसीएम ग्रुप के लिए 464263 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से 422863 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं पीसीएम की परीक्षा के लिए प्रोविजल आंसर की 21 मई को जारी की गई थी। वहीं अब पीसीएम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check MHT CET PCM Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET PCM Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्षित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article