एजुकेशन

MHT CET Exam City Slip 2026 Released: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

MHT CET Exam City Slip 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल परीक्षा के लिए किसी भी वक्त एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

MHT CET Exam City Slip 2026 Download: यहां डाउनलोड करें महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप

MHT CET Exam City Slip 2026 Released: एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MHT CET Exam City Slip 2026) खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल परीक्षा के लिए किसी भी वक्त एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने (Maharashtra CET Exam City Slip) वाला है। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

हालांकि परीक्षा केंद्र पर शहर पर्ची की आवश्यकता नहीं है फिर भी छात्र इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ का इंतजार करते हैं क्योंकि यह उन्हें परीक्षा के शहर व जिले के बारे में जानकारी देता है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

MHT CET Exam City Slip 2026 Download Here: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET City Intimation Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MHT CET Exam City Slip 2026 Download: सिटी स्लिप पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. एग्जाम सिटी का नाम
  5. बेसिक एग्जाम इनफॉर्मेशन

MHT CET Admit Card 2026: कब होगी महाराष्ट्र सीईटी की परीक्षा 2026

एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा अप्रैल और मई दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पीसीएम ग्रुप (इंजीनियरिंग) की परीक्षा 11-19 अप्रैल और 14-17 मई, 2026 तक होगी। इसके लिए परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article