एजुकेशन

MHA IB Final Result 2024 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MHA IB Final Result 2024 Declared: इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेर कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को MHA IB की ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाना होगा।

Image

इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

MHA IB Final Result 2024 Declared: इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेर कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को MHA IB की ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाना होगा।

इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 दिसंबर 2023 तक का समय मिला था। इस भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की गई थी। वहीं, टियर 2 की परीक्षा 9 जून 2024 को हुई थी। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अब जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

MHA IB Final Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MHA Intelligence Bureau IB Assistant Central Intelligence Officer Grade II / Executive Recruitment 2023 Final Results के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

वैकेंसी डिटेल्स

गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले खुविया विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 995 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 377 पदों पर, EWS के लिए 129 पदों पर, ओबीसी के लिए 222 पदों पर, एससी के लिए 134 और एसटी के लिए 133 पदों पर भर्तिया की गई हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article