एजुकेशन

NEET UG Counselling 2026: राउंड 2 में AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू

MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड 2 के लिए AIQ और स्टेट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज 3 सितंबर से शुरू होगा

Image

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी किया राउंड 2 का शेड्यूल (Image - ChatGPT)

NEET UG Counselling 2026 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड 2 के लिए AIQ और स्टेट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज 3 सितंबर से शुरू होगा, जबकि स्टेट कोटा की राउंड 2 काउंसलिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। राउंड 2 में AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज 3 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, स्टेट कोटा के लिए यह प्रक्रिया 7 से 11 सितंबर तक होगी। दोनों ही कोटा में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में एडमिशन लेकर ज्वाइन करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 तय की गई है।

इसके बाद 19 सितंबर को MCC, स्टेट DME और संबंधित स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन करेंगी। शेड्यूल के अनुसार, UG कोर्स का नया अकादमिक सेशन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

रजिस्ट्रेशन शुरू

NEET UG राउंड 2 काउंसलिंग के लिए AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को MCC की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स जरूर देखनी चाहिए। इससे उपलब्ध सीटों और कॉलेजों के बारे में जानकारी मिलेगी और उम्मीदवार अपनी पसंद भरने का फैसला बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

NEET UG Round 2 Counselling 2026 में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। इसके बाद “Candidate Activity Board” में जाकर “New Registration For UG Counselling 2026” विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करें। मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें।

FAQ

प्रश्न 1: NEET UG Round 2 AIQ काउंसलिंग कब शुरू होगी?

उत्तर: AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए राउंड 2 काउंसलिंग आज 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न 2: NEET UG Round 2 में कॉलेज ज्वाइन करने की आखिरी तारीख क्या है?

उत्तर: AIQ और स्टेट कोटा, दोनों के लिए ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 है।

प्रश्न 3: राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करना है?

उत्तर: AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article