MBSE HSLC Result 2025 Declared: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज यानी 29 अप्रैल, 2025 को कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन रिजल्ट को मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in या mbseonline.com पर जारी किया गया है, उम्मीदवार या परीक्षार्थी खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से MBSE HSLC Result 2025 Check व MBSE HSLC Result 2025 Download कर सकेंगे।
जिन छात्रों ने 10 फरवरी से 13 मार्च के बीच परीक्षा दी थी, वे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंंगे।
MBSE HSLC Result 2025: How to Check
एमबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट: mbse.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध MBSE HSLC Result 2025 Link पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें
चरण 4: एमबीएसई एचएसएलसी 10वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: स्कोरकार्ड पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि डिजिटल मार्कशीट अनंतिम हैं। उन्हें बाद में स्कूल अधिकारियों से पास सर्टिफिकेट के साथ ओरिजनल मार्कशीट लेने की जरूरत होगी।
