Assam HS 12th Result 2026 : असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) 12वीं के रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी कर सकता है। बोर्ड के अधिकारी असम HS result 2026 की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि करेंगे। जिन उम्मीदवारों ने असम 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा।
कब से कब तक हुए थे एग्जाम ? Assam HS 12th Date
बता दें कि इस साल असम HS परीक्षा 2026 11 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो शिफ्ट्स में हुई थीं, सुबह (9 बजे) और दोपहर (1:30 PM- 4:30 PM) तक। पिछले साल AHSEC ने 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 9 बजे असम 12वीं के रिजल्ट घोषित किए थे। (ahsec hs result 2026 date assam) इस बार रिजल्ट के जारी होने की संभावित तारीख 20 से 25 अप्रैल के बीच की जताई जा रही हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें।
असम AHSEC रिजल्ट 2026 देखने के लिए वेबसाइटों की सूची Websites to check AHSEC Assam Board result :
असम AHSEC 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। असम 12वीं का रिजल्ट देखने का लिंक AHSEC की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट किया जाएगा। उन वेबसाइटों की सूची, जहां छात्र अपना असम 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं, नीचे दी गई है:
- ahsec.assam.gov.in
- resultsassam.nic.in
- results.ahsecregistration.in
- digilocker.gov.in
Assam HS Result 2026 के स्कोरकार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें How to Download Assam HS Result 2026 Scorecard :
Assam कक्षा 12 के Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- Assam बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Results पर क्लिक करें
- HS Final Year Examination Result 2026 पर क्लिक करें
- Roll Number और Registration Number दर्ज करें
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें
असम HS रिजल्ट 2026: Upolobdha ऐप पर मार्कशीट डाउनलोड करें
उम्मीदवार Upolobdha मोबाइल ऐप के जरिए असम 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को Play Store से ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना होगा। स्ट्रीम-वाइज ऑनलाइन मार्कशीट का इस्तेमाल आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं के लिए किया जा सकता है।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
