एजुकेशन

Makar Sankranti 2024 Holiday: क्या मकर संक्रांति पर रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जानें क्या है आदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 10, 2024, 11:36 AM IST

Makar Sankranti 2024 Holiday in UP, Makar Sankranti 2024 Holiday in Rajasthan, Madhya Pradesh, Delhi: मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मकर संक्रांति पर स्कूलों का अवकाश होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी की बजाय सोमवार 15 जनवरी की है । आइये जानते हैं कि इस बार कब स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Makar Sankranti 2024 Holiday in UP

Makar Sankranti 2024 Holiday in UP, Makar Sankranti 2024 Holiday in Rajasthan, Madhya Pradesh, Delhi: प्रतिवर्ष सूर्य देव 14 जनवरी के दिन मकर राशि में गोचर करने जाते हैं और सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मकर संक्रांति पर स्कूलों का अवकाश होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी की बजाय सोमवार 15 जनवरी की है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मकर संक्रांति पर स्कूलों का अवकाश होता है। आइये जानते हैं कि इस बार कब स्कूल बंद रहेंगे।

Makar Sankranti School Holiday 2024

दरअसल, 13 व 14 जनवरी को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा। उसके बाद 15 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर भी अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे। कई राज्य सरकारों द्वारा 13 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी स्कूलों में संक्रांति की छुट्टियों की घोषणा की गई है। स्कूल और जूनियर कॉलेज में कक्षाएं 17 जनवरी से फिर से संचालित की जाएगी बोर्ड द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

Makar Sankranti 2024 Holiday in Rajasthan

जयपुर में इस बार मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी को रहेगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अवकाश घोषित किया है। 13 जनवरी को शनिवार को भी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। ऐसे में लोग 3 दिन मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का लुत्फ उठा सकेंगे।

बस्तर में सार्वजनिक, निजी, सहकारी, निजी प्राप्त और निजी गैर सहायता प्राप्त सहित आदिवासी कल्याण, प्रोत्साहन और सामाजिक कल्याण सहित अन्य स्कूल आदेश का पालन करेंगे। ऐसे में 13 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखा जाना है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article