एजुकेशन

Mahavir Jayanti Holiday: महावीर जयंती 2026 कब है, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Mahavir Jayanti 2026 School Holiday , Mahavir Jayanti Holiday 30 march 2026 holiday: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। साल 2026 में महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी अवकाश घोषित किया जाता है, जिससे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।

Image

Mahavir Jayanti 2026 School Holiday: महावीर जयंती की छुट्टी

Mahavir Jayanti 2026 School Holiday , Mahavir Jayanti Holiday 30 march 2026 holiday: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। साल 2026 में महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च को मनाया जाएगा। महावीर जयंती जैन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्राएं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी अवकाश घोषित किया जाता है, जिससे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।

भगवान महावीर ने अहिंसा, अपरिग्रह और सत्य के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। यही वजह है कि महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता और शांति का संदेश देने वाला दिन भी है। महावीर जयंती 2026 के अवसर पर देशभर के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। आइये जानते हैं कि यूपी, दिल्ली, बिहार सहित अन्य राज्यों में क्या है छुट्टी की अपडेट।

मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च को है। पहले ये छुट्टी 31 मार्च को तय होने की बात हो रही थी लेकिन फिर राज्य में महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश कर दिया गया था। इससे पहले 29 मार्च को जारी सरकारी अवकाश की सूचना में महावीर जयंती की छुट्टी 3 मार्च को तय की गई थी। इसके बाद पूरे राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश भी घोषित किया गया था।

महावीर जयंती दिल्ली और उत्तर प्रदेश, दोनों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में शामिल है, जिसका अर्थ है कि इस दिन शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, स्कूलों के छुट्टियों के कैलेंडर भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस दिन आमतौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं।

इन राज्यों में रहती है छुट्टी

महावीर जयंती पर भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं। इन राज्यों में ज्यादातर सरकारी और कई निजी स्कूलों में अवकाश रहता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी स्थानीय स्तर पर छुट्टी देखी जाती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जैन समुदाय की संख्या अधिक है।

स्कूलों में छुट्टी की स्थिति

सरकारी स्कूलों में महावीर जयंती पर आमतौर पर अनिवार्य अवकाश रहता है। वहीं निजी स्कूलों में छुट्टी का फैसला स्कूल प्रबंधन पर निर्भर करता है, लेकिन अधिकांश संस्थान इस दिन बंद रहते हैं।

Mahavir Jayanti Holiday 2025: कौन थे भगवान महावीर

भगवान महावीर का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्धमान था। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 सालों तक कठोर तप किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पांच सिद्धांत- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह है। भगवान महावीर ने बाद में दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article