एजुकेशन

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, सरकार ने किया SIT का गठन

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नकदी और TET परीक्षा के चार प्रश्न पत्र बरामद किए गए हैं।

Image

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 पेपर लीक मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार और पुलिस एक्शन में आ गई है। ठाणे पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद एक दिन पहले एग्जाम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। साथ ही इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है। हाल ही में ठाणे के अतिरिक्त आयुक्त अशोक दुधे ने एएनआई को बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और टीईटी 2026 के सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

एसआईटी का गठन

हाल ही में ठाणे के अतिरिक्त आयुक्त अशोक दुधे ने एएनआई को बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि DCP (जोन 2) पवन बंसोद को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आज भिवंडी में महाराष्ट्र में कल होने वाली TET परीक्षा के प्रश्न पत्र बेचने आ रहे हैं। उन्होंने एक टीम बनाई और जाल बिछाया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी टीम ने कोंगांव इलाके में तीन लोगों को हिरासत में लिया।

मोबाइल फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरमाद

पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नकदी और TET परीक्षा के चार प्रश्न पत्र बरामद किए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इन प्रश्न पत्रों का सत्यापन कराया गया। जांच में पुष्टि हुई कि बरामद प्रश्न पत्र वही थे, जो अगले दिन होने वाली परीक्षा के लिए तैयार किए गए थे।

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और पंचनामा तैयार किया गया है। इसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए कोंगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्न पत्र आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अतिरिक्त आयुक्त अशोक दुधे ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है। जांच में जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि पेपर लीक के पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

एमएससीई ने क्या कहा

MSCE ने अपनी पब्लिक नोटिस में कहा कि NEET 2026 परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ियों को देखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए थे, फिर भी शनिवार सुबह मिली गोपनीय जानकारी से पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास TET प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारी थी। काउंसिल ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और जांच के दौरान पाया कि अनधिकृत प्रश्न पत्र के कई सवाल असली TET परीक्षा के प्रश्न पत्र से मेल खाते थे।

बयान के अनुसार, भिवंडी पुलिस ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। काउंसिल ने कहा हालात को देखते हुए 28 जून 2026 को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा के बारे में अपडेटेड जानकारी उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इनपुट - ANI

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article