एजुकेशन

Maharashtra Schools Closed Today: महाराष्ट्र में आज बंद रहेंगे स्कूल, नारली पूर्णिमा के चलते लिया गया फैसला

Maharashtra Schools Closed Today on the occasion of Narali Poornima: महाराष्ट्र राज्य में बीएमसी ने स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी है। नारली पूर्णिमा के अवसर पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।

Image

महाराष्ट्र में नारली पूर्णिमा के चलते स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद (iStock)

Photo : iStock

Maharashtra Schools Closed Today on the occasion of Narali Poornima: महाराष्ट्र राज्य में बीएमसी ने स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी है। नारली पूर्णिमा के अवसर पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। मुंबई नगर निगम ने आज सभी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी है। 'नारली पूर्णिमा' के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक नोटिस जारी कर बताया कि सभी आवश्यक सेवाओं को इस आदेश से बाहर रखा गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निर्णय महाराष्ट्र सरकार द्वारा त्योहार के अवसर पर मुंबई में सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद लिया गया है। इसमें कहा गया है, "इसके अनुसार, बीएमसी के स्कूल और गैर-जरूरी नगर निगम कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।"

बता दें कि नारली पूर्णिमा महाराष्ट्र में व्यापक रूप से मनाई जाती है जो मानसून की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है। यह मछुआरा समुदाय के लिए विशेष महत्व रखती है, जो समुद्र से आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। इस छुट्टी के दौरान शहर भर के लोग इस उत्सव में भाग लेते हैं। बीएमसी के इस निर्णय से यह सुनिश्चित हो गया है कि त्योहार के कारण कार्यालय और सार्वजनिक कार्य बंद रहेंगे, लेकिन आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article