Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट आज यानी 26 जून 2025 को शाम 5 बजे प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में प्रवेश के लिए CAP राउंड 1 आवंटन सूची / मेरिट सूची और कट-ऑफ सूची (Maharashtra FYJC 1st Merit List) जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें इस साल कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूलों ने पहले दौर के दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें 21,23,040 सीटें हैं। इनमें से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत उपलब्ध हैं। जबकि 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा के तहत आरक्षित हैं।
Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 मई को शुरू हुई थी। हालांकि वेबसाइट क्रैश होने के बाद शेड्यूल को संशोधित किया गया था। वहीं सोमवार, 26 मई को सुबह 11 बजे प्रक्रिया शुरू हुई थी।
