एजुकेशन

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date OUT: कल 8 मई को जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे देखें सबसे पहले

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कल, 8 मई को दोपहर 1 बजे SSC कक्षा 10 का परिणाम 2026 mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर घोषित करेगा।

Image

Maharashtra Board SSC Result 2026 date

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date and Time Announced: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। इन रिजल्ट को कल, 8 मई को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र SSC कक्षा 10 का परिणाम 2026 जारी होने के बाद इन्हें mahresult.nic.in और mahahsscboard.in से देखा जा सकेगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर या सीट नंबर के साथ अपनी मां का नाम दर्ज करना होगा।

Maharashtra Board SSC Result 2026 Date मई 8
Maharashtra Board SSC Result 2026 Time दोपहर 1 बजे
Maharashtra Board SSC Result 2026 date

Maharashtra Board SSC Result 2026 date

Maharashtra Board SSC Result 2026 PDf Download कैसे करें?

महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 देखने का तरीका

  • छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • Maharashtra Board 10th Class Result 2026 देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर मौजूद “Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 Link” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर या सीट नंबर डालें
  • मां का नाम भरें
  • सारी जानकारी क्रॉस चेक करें, सबमिट करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

पिछले सालों के नतीजों पर एक नजर

पिछले साल, महाराष्ट्र SSC के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 16,10,908 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,98,553 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,87,399 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 93.04 प्रतिशत रहा।

2024 में, कक्षा 10 के नतीजे 27 मई को घोषित किए गए, जिसमें कुल पास प्रतिशत 95.81 प्रतिशत रहा।

वहीं, 2023 में महाराष्ट्र SSC के नतीजे 2 जून को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.83 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

इस बार का डेटा देखने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर जरूर विजिट करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article