एजुकेशन

MAHA TET 2025-26 Result : महाराष्ट्र टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, जानें ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख

MAHA TET 2025-26 रिजल्ट को ऑफिशियल पोर्टल mahatet.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 21 जनवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आपत्ति को आधिकारिक वेबसाइट Mahatet.in पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं।

MAHA TET Result 2025-26 OUT

MAHA TET Result 2025-26 OUT

MAHA TET 2025-26 Result : उम्मीदवारों का MAHA TET रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) ने 23 नवंबर को हुई परीक्षा का MAHA TET रिजल्ट 2025-26 घोषित कर दिया है। रिजल्ट को ऑफिशियल पोर्टल mahatet.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में पास होंगे, उन्हें MAHA TET सर्टिफिकेट दिया जाएगा। MAHA TET रिजल्ट 2025-26 के बारे में डीटेल्स जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

MAHA TET रिजल्ट 2025-26 कैसे डाउनलोड करें? How To download MAHA TET Result

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे MAHA TET रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए तरीके देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं
  • होमपेज पर MAHA TET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक PDF फाइल दिखाई देगी
  • MAHA TET 2025 रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और रोल नंबर चेक करें
एमएससीई की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अगर उम्मीदवारों को किसी भी तरह की गलती दिखती है तो वे 21 जनवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आपत्ति को आधिकारिक वेबसाइट Mahatet.in पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की तरफ से महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन महाराष्च्र के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स में 23 नवंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में करवाई गई थी। MAHA TET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं हुई थी। MAHA TET परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 सवाल होते हैं और हर सवाल 1 नंबर का था।

MAHA TET 2025 Result OUT : आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख क्या है?

अथॉरिटी ने mahatet.in पर MAHA TET 2025 का अंतरिम रिजल्ट घोषित कर दिया है। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article