Maha Shivaratri 2024 School Holiday News Update: महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस साल 8 मार्च के दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित पर्व है। पर शिव योग पूरे दिन रहेगा. सूर्योदय से लेकर देर रात 12:46 बजे तक शिव योग होगा, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग महाशिवरात्रि की सुबह 06:38 बजे से सुबह 10:41 बजे तक रहेगा। इस दिन शिवालयों में पूजा होती है और स्कूलों में अवकाश रहता है। जानें इस बार कब रहेगी महाशिवरात्रि की छुट्टी।
Maha Shivaratri 2024 School Holiday in Uttar Pradesh
यूपी सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश को लेकर जारी कैलेंडर के मुताबिक 8 मार्च को महाशिवरात्रि, 24 मार्च को होलिका दहन, 25 मार्च को होली, 29 मार्च को गुड फ्राइडे और 11 अप्रैल को ईद उल फितर को लेकर अवकाश रहेगा। इसी तरह 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस के अवसर पर छुट्टी घोषित हुई है।
Maha Shivaratri School Holiday: इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर भारत की बाद करें तो उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित लगभग सभी राज्यों में 8 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा और सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
