Lucknow School Closed: लखनऊ में बढ़ती ठंड के देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को लेकर अहम आदेश जारी किया है। जिला लखनऊ में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल अगले आदेश सुबह 9 बजे से खोले जाएंगे। लखनऊ में ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल (परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों से संबद्ध) के समय में बदलाव किया है। (Lucknow School time changed) जिलाधिकारी ने आदेश में सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। बढ़ती ठंड के बीच बच्चों को सेहत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
सभी स्कूल आदेश का सख्ती से करें पालन Lucknow DM School time changed Order
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर का छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में एहतियातन ये फैसला लिया गया है। ये आदेश 17 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। लखनऊ के स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
Lucknow School Time Changed : लखनऊ में अगले आदेश तक स्कूलों का समय बदला
जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी करते हुए बताया कि इसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश की प्रति संबंधित विभागों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही आदेश को जिले की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nic.in पर भी अपलोड किया गया है, ताकि आम जनों को इससे संबंधित जानकारी मिल सके।
दिल्ली में नर्सरी से लेकर 5 वीं तक के स्कूल बंद Delhi School Closed
बताते चलें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में कोहरे, ठंड और पॉल्यूशन को देखते हुए कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। बच्चों की सेहत को देखते हुए ये क्लासेज बंद रखने के आदेश जारी हुए थे।
