Delhi School Closed: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर साफ देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में हवा का स्तर इस कदर बिगड़ा कि सरकार ने GRAP 4 (Delhi Grap 4 rules) लागू कर दिया। अब इस कड़ी में प्रदूषण को देखते हुए राजधानी दिल्ली में पांचवी तक के स्कूल पूरी तरह से बंद रखने के आदेश (Delhi school closed due to Pollution) जारी हुए हैं। दिल्ली में पांचवी तक की कक्षाएं पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में चलेंगी। ये फैसला बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रदूषण के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली में नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं को बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं।
वायु प्रदूषण से जूझती दिल्ली : Delhi Air Pollution
राजधानी दिल्ली इस समय वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है। इसमें कई तरह के कारक शामिल हैं, जैसे कि वाहनों से निकलने वाला धुआँ, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाली धूल और मौसम की परिस्थितियां। इन सबकी वजह से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।
Delhi AQI 15 December आज दिल्ली में कितना है AQI
बीते कुछ हफ्तों से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI Level) लगातार खतरनाक स्तर पर बरकरार है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये बेहद ही खतरनाक है। इस प्रदूषित हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। प्रदूषित हवा के कारण सांस लेने में समस्या, अस्थमा, सिर दर्द, आंखों में जलन और जुकाम समेत दौरे पड़ने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। दिल्ली में आज यानी 15 दिसंबर के एक्यूआई की बात करें तो ये 548 है। जो कि बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।
दिल्ली में स्कूल बंद : Delhi School Closed news
हवा में पार्टिकुलेट मैटर खतरनाक स्तर पर मौजूद हैं और ये सांसों के जरिये शरीर में पहुंचकर बेहद नुकसान पहुंचा रहे हैं। अस्तपाल में भी सांस संबंधी परेशानियों के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में GRAP 4 लागू करने के साथ ही सरकार ने सुनिश्चित किया है कि बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर ना पड़े। इसलिये कई कक्षाएं हाइब्रिड तो कई क्लासेज ऑनलाइन मोड में करवाने का फैसला लिया गया है।
