एजुकेशन

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े वो सवाल, जिनसे हो सकता है प्रतियोगी परीक्षाओं में सामना, आज ही कर लें याद

Lok Sabha Election Result 2024 Facts: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव से जुड़े सामान्य ज्ञान के कई ऐसे सवाल हैं, जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं तो आज ही इन सवालों के जवाब याद कर लें।

Image

Lok Sabha Election Result 2024 Facts

Lok Sabha Election Result 2024 Facts: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। 04 जून को 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के अंतिम नतीजे जारी किए गए। मतगणना के बाद एनडीए को बहुमत मिला है और देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता, एनडीए के संसदीय दल का नेता और लोकसभा का नेता चुन लिया गया है।इस चुनाव से जुड़े सामान्य ज्ञान के कई ऐसे सवाल हैं, जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं तो आज ही इन सवालों के जवाब याद कर लें। जानें लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से संबंधित अहम फैक्ट्स-

Lok Sabha Election Result 2024 GK Facts

सवाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस सीट से चुनाव लड़ा और कितने वोट से जीत दर्ज की।

उत्तर: यूपी की वाराणसी सीट से 152513 वोट से जीत दर्ज की।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।

उत्तर: 240

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सहित अन्य दलों को कितनी सीटें मिली हैं।

उत्तर: कांग्रेस- 99, समाजवादी पार्टी- 37, तृणमूल कांग्रेस- 29, डीएमके- 22, टीडीपी- 16

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सबसे युवा सांसद कौन है।

उत्तर: उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से चुने गए सांसद पुष्पेंद सरोज ने 1,03,944 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी उम्र 25 साल है। वह सबसे कम उम्र के सांसद हैं।

सवाल: देश का सबसे अमीर सांसद कौन है?

जवाब: सबसे अमीर सांसद गुंटूर लोकसभा सीट से टीडीपी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी हैं। इनकी कुल सम्पत्ति 57,05,47,27,538 है।

सवाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किस सीट से सांसद चुने गए हैं।

उत्तर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रताप भानू शर्मा को 8,20,868 वोटों से परास्त किया।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़े अंतर से जीती गई सीट कौन सी है।

उत्तर: इस लोकसभा चुनाव में सबसे अंतर से इंदौर सीट पर जीत दर्ज हुई है। यहां भाजपा की ओर से प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11 लाख 72 हजार वोटों के साथ जीत दर्ज की है।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे कम मार्जिन से जीती गई सीट कौन सी है।

उत्तर: महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से रवींद्र वायकर ने 48 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उद्धव ठाकरे गुट के अमोल गजानन कीर्तिकार को हार का सामना करना पड़ा।

सवाल: लोकसभा चुनाव 2024 में कितने राज्यों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया।

उत्तर: 5 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। पार्टी ने 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश, पांच सीटों वाले उत्तराखंड, चार सीटों वाले हिमाचल प्रदेश, दो सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा की सभी सीटों पर जीत हासिल की है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article