एजुकेशन

Latest Government Jobs 2023: देखें हफ्ते की बेस्ट सरकारी नौकरी, इस वीकेंड 33000+ पदों पर आवेदन का मौका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 18, 2023, 05:31 PM IST

Latest Government Jobs 2023: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर आया है, देखें इस हफ्ते की बेस्ट सरकारी वैकेंसी, 33000+ पदों पर मिलेगा आवेदन का मौका, जानें भारतीय डाक, रक्षा मंत्रालय समेत अन्य किन विभागों ने मंगाए हैं आवेदन

Image

हफ्ते की बेस्ट सरकारी नौकरी (image - canva)

Latest Government Jobs Notification 2023: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का बेहतरीन मौका आया है, इस समय केंद्र व राज्य सरकारें तमाम विभागों में सरकारी वैकेंसी निकाल रही हैं, इन नौकरियों में रक्षा मंत्रालय, इंडिया पोस्ट, डीएसएसएसबी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अन्य शामिल हैं। कुल मिलाकर 33000+ पदों पर आवेदन का मौका आया है, जानें कौन कब तक कर सकेगा अप्लाई

रक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी का अवसर

HAL Recruitment 2023: रक्षा मंत्रालय के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। (Government Jobs 2023) जिन आवेदकों के पास वांछित क्षेत्र में आईटीआई है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों की कुल संख्या : 1060

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2023

इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी

India Post 2023 Notification: इंडिया पोस्ट द्वारा ब्रांच पोस्ट मास्टर्स (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर्स (एबीपीएम) और डाक सेवक के लिए 30041 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। (Government Jobs In India) मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

पदों की कुल संख्या: 30041

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त, 2023

शिक्षण/गैर-शिक्षण पदों पर सरकारी नौकरी

DSSSB Vacancy 2023 Notification: विभिन्न शिक्षण/गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। (Sarkari Jobs 2023) ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी साइट पर टीजीटी, पीजीटी प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों सहित विभिन्न शिक्षण/गैर-शिक्षण पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी, लेकिन यह नया नोटिफिकेशन है।

पदों की संख्या: 1841

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2023

UPPSC ने निकाली नौकरी

UPPSC Jobs 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी सहायक टाउन प्लानर भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना जारी की है। (Latest Jobs 2023) नोटिफिकेशन पीडीएफ के साथ ही आयोग ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2023

पदों की संख्या: 24

तकनीशियन पदों पर सरकारी नौकरी

AIESL Recruitment 2023 Notification: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर विमान तकनीशियन (बी1, बी2)/तकनीशियन (वेल्डर/फिटर) और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। ( Sarkari Naukri 2023) इन पदों पर चयन तकनीकी मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या: 57

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2023

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article