Kya Aaj School Ki Chutti Hai, School Holiday Today Or Not: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट (Kya Aaj School Ki Chutti Hai) में है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही तापमान आसमान छू रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम जताई है। इस बीच दिल्ली यूपी समेत भारत के कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों के स्कूलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं? क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज स्कूल बंद है? क्या आज स्कूल क्लोज है? क्या आज स्कूल हॉलिडे है? क्या आज स्कूल बंद रहेंगे? क्या आज स्कूल बंद है बिहार में? क्या आज स्कूल बंद है सरकारी?
Kya Aaj School Ki Chutti Hai UP Me: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं
उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। यहां 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय 27 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल से संपर्क करें।
Kya Aaj School Ki Chutti Hai: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं
दिल्ली में गर्मी और हीटवेव का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। यहां 11 मई से 1 जुलाई 2026 तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि कुछ कक्षाओं की एक्स्ट्रा क्लासेज चल रही हैं।
Bihar Mein School Ki Chutti Kab Se Hai: क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं?
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिले भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और तेज धूप के कारण आमलोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी (DM) त्यागराजन ने पटना के स्कूलों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। वहीं कई जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
Rajasthan School Holiday: राजस्थान के स्कूलों छुट्टी कब से है
राजस्थान में स्कूली छात्रों की गर्मियों की छुट्टियां इस साल छोटी होंगी, क्योंकि राज्य के शिक्षा विभाग ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों की अवधि कम कर दी है। नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक चलेंगी, और 21 जून से नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
