UP BEd Admit Card 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर लिंक एक्टिव हो गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को केवल रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना है और नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।
कई बार बदली एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की डेट में कई बार बदलाव हुए हैं। पहले एडमिट कार्ड 20 मई थी, फिर उसे 25 मई किया गया और अब एडमिट कार्ड 21 मई को जारी किए गए।
कब होगी यूपी बीएड परीक्षा 2026
यूपी बीएड परीक्षा 2026 का आयोजन 31 मई को किया जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर 31 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की डेट और समय के साथ रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कैसे करें यूपी बीएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1 - सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UP BEd JEE 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नई खुल विंडो पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 - अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 -आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। बता दें कि उम्मीदवारों को सेंटर में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी की आवश्यकता होगी। दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।
