एजुकेशन

KVS PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय कब जारी करेगा पीआरटी परीक्षा का परिणाम, यहां से करें चेक

KVS PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय ने पीआरटी परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है, बता दें, जल्द ही इन रिजल्ट्स को kvsagathan.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

KVS पीआरटी परीक्षा का परिणाम (image - canva)

KVS PRT Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट कब जारी होगा? केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक पद के लिए लगभग सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी पीआरटी परीक्षा का परिणाम नहीं आया है। बता दें, केंद्रीय विद्यालय ने पीआरटी परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। यह फाइनल रिजल्ट्स जारी किए जाएंगे, यानी इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीधे हो जाएगा।

कब जारी होगा केवीएस पीआरटी रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय 30 अगस्त, 2023 को पीआरटी परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। यह 2023 में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) परीक्षा का परिणाम है। उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद अपने व्यक्तिगत स्कोर और पात्रता स्थिति देख सकेंगे जो केवल आधिकारिक केवीएस वेबसाइट पर पोस्ट किए जाएंगे। केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 पर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बार-बार वेबसाइट kvsagathan.nic.in देखते रहनने की जरूरत है, या आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी नजर रख सकते हैं।

केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें?

केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

अब होमपेज पर Announcements लिखा है उसके नीचे देखें

KVS PRT Result लिंक पर क्लिक करें।

क्रेडिंशियल डालें और केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 चेक करें।

हालांकि खबर लिखे जाने तक 25 अगस्त के बाद से कोई अपडेट नहीं आया है, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार इस रिजल्ट पर नजर रखे हुए है, सबसे तेज खबर जानने के लिए इस पेज पर बन रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article