KVS NVS Answer Key 2026 Released: जारी हुआ केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 31, 2026, 04:19 PM IST
KVS NVS Answer Key 2026 Released: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आज यानी 31 जनवरी 2026 को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा की आंसर की
KVS NVS Answer Key 2026 Released: केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (KVS Teaching Staff Answer Key) खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आज यानी 31 जनवरी 2026 को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (KVS TGT Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
KVS NVS Teaching, Non Teaching Exam Date: कब हुई थी केवीएस टीचिंग नॉन टीचिंग की परीक्षा
बता दें केवीएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केवीएस और एनवीएस के टीजीटी, पीआरटी, पीजीटी और जेएसए, एसएसए, एमटीएस और लाइब्रेरियन के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर KVS NVS Teaching Non Teaching Recruitment 2026 Answer Key Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
KVS NVS Answer Key: इस डेट तक कर सकते हैं आंसर की पर आपत्ति
यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। ध्यान रहे इसके लिए आपको आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। यहा प्रश्नानुसार 1000 रुपये आपत्ति शुल्क है। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। अदिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।