एजुकेशन

KVS Answer Key 2023: जारी हुई केंद्रीय विद्यालय परीक्षा आंसर की, वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देखें डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 17, 2023, 05:04 PM IST

Kendriya Vidyalaya KVS Answer Key 2023 Download: केंद्रीय विद्यालय की ओर से आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से आंसर की को जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार यहां पर दिए डायरेक्ट लिंक की मदद लेकर अपनी आंसर की को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय आंसर की से जुड़े स्टेप्स को भी यहां पर देखा जा सकता है।

Image

केंद्रीय विद्यालय की नई आंसर की जारी

Kendriya Vidyalaya Answer Key 2023: केवीएस यानी केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से लाइब्रेरियन, एसएसए, एएसओ, स्टेनो-सेकेंड, जेएसए और पीआरटी (पुनः परीक्षा) के पद के लिए आंसर की जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। KVS परीक्षा 1 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी।

केंद्रीय विद्यालय के जो भी उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 20 मार्च तक आंसर की को लेकर आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 1000 रुपये फीस का भुगतान किया जाना जरूरी है।

KVS Answer Key 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें केंद्रीय विद्यालय आंसर की

केंद्रीय विद्यालय आंसर की के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर, 'जेएसए / एसएसए / एएसओ / स्टेनो / लाइब्रेरियन / पीआरटी (दोबारा परीक्षा) के लिए आंसर की देखने / चैलेंज करने के लिंक' को क्लिक करें।

केंद्रीय विद्यालय आंसर की चेक करके जरूरी होने पर आपत्ति उठाने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके बाद भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास रख लें।

केंद्रीय विद्यालय आंसर की 2023 को लेकर जो भी अपडेट फिलहाल सामने आए हैं, उनको लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से रिजल्ट की घोषणा भी आने वाले समय में की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय इसी वेबसाइट पर समय-समय पर अपनी वैकेंसी को लेकर भी घोषणा करता रहता है और इन वैकेंसी के अपडेट्स को यहां पर चेक किया जा सकता है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article